सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा धमधा मंडल की कार्यशाला एवं कार्यसमिति बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा धमधा मंडल की कार्यशाला एवं कार्यसमिति बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा धमधा मंडल की कार्यशाला एवं कार्यसमिति बैठक संपन्न
प्रेस विज्ञप्ति
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा धमधा मंडल की कार्यशाला एवं कार्यसमिति बैठक संपन्न
धमधा। भारतीय जनता पार्टी धमधा मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा-समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंडल कार्यशाला एवं मंडल कार्यसमिति की बैठक महामाया मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल तथा विधायक ईश्वर साहू ,पवन शर्मा,सहित मंडल अध्यक्ष लोकेन्द्र ब्रह्मभट्ट, रोहित राजपूत,  बिजेंद्र दानी, बंटी चंदेल, दिलीप गुप्ता एवं नरेश साहू सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्धारित 13 कार्यक्रमों में से 9 कार्यक्रम मंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक देशहित में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ताओं को करना है।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी ने भूकंप जैसी बड़ी त्रासदी के बाद गुजरात को विकास की नई दिशा दी। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने अनेक चुनौतियों के बावजूद भारत को विश्व के शिखर पर पहुंचाने का कार्य किया है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प और आत्मनिर्भर भारत का अभियान देश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा है। आज भारत केवल विदेशों पर निर्भर रहने वाला देश नहीं, बल्कि अनेक क्षेत्रों में दुनिया की जरूरतों को पूरा करने वाला राष्ट्र बन रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3