कांकेर | जिला साहू समाज युवा प्रकोष्ठ कांकेर के द्वारा गणेशोत्सव समितियों का स्वागत व सम्मान किया गया
कांकेर | जिला साहू समाज युवा प्रकोष्ठ कांकेर के द्वारा गणेशोत्सव समितियों का स्वागत व सम्मान किया गया,
26 सितम्बर 2026 को कांकेर मे भव्य झाँकिया निकली गई, जिसको देखने के लिए पुरे जिले भर से लाखो की संख्या मे भक्तजन दर्शन करने पहुंचे थे,
रोशन साहू (उपसरपंच,तहसील संगठन सचिव साहू संघ व जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा कांकेर ) ने कहा की इन समिति के सदस्य लोग कलयुग मे भी भक्ति-भाव और धार्मिक भाव व कार्य के जिवंत रखे हुए है, गणपति बप्पा की प्रतिमा को जब जब विराजमान कराया जाता है तो वह सिर्फ एक व्यक्ति या मोहल्ले के लिए ही नहीं अपितु पूरे शहर व विश्व के सुख समृद्धि के लिए होता है,इन समिति वालों के मनोबल को बढ़ाने के लिए व प्रोत्साहित करने के लिए साहू समाज ने नया पहल किया द्वितीय वर्ष मंच लगाकर सभी समितियां का स्वागत हुआ सम्मान किया। साहू समाज सामाजिक समरसता व सद्भाव के मार्ग पर चलने वाला समाज है,और सभी समाज के सम्मान करते हुए यह मंच का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम की शुरुवात माता कर्मा के पूजन व पूर्व संभाग अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ स्व.योगेश साहू के छायाचित्र मे श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया,पश्चात् साहू समाज के वरिष्ठ जानो का उद्बोधन हुआ,
मंच में नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक व पार्षद सलीम मेमन साथ ही भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजू गोपाल साहू भी मंच मे पधारे,मंच में साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी टी. आर. साहू, महासचिव शिवप्रसाद साहू, दर्शन साहू,पूरन साहू,हरिलाल साहू,द्वारिका साहू,बिसम्बर साहू,सीताराम साहू, रेखा राम साहू, योगेश हिरवानी,शिल्पा साहू समेत मुख्य रूप से युवा प्रकोष्ठ के तहसील संयोजक तिलक साहू व संगठन सचिव मालगाव यानु साहू, विष्णु साहू, तुलाराम साहू,ओमेश्वर हिरवानी,ताशु साहू, रूपेश साहू मिंटू साहू डीके साहू अभिषेक साहू कुम्भज हिरवानी,तुमेश्वरी साहू,राखी साहू,छवि साहू, लालिमा साहू,निशा साहू दिशा साहू, सोनू साहू, नेमनत साहू,समेत युवा साथी उपस्थित रहे।