बागबाहरा : मोटरसायकल दुर्घटना में हुई थी मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बागबाहरा : मोटरसायकल दुर्घटना में हुई थी मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बागबाहरा : मोटरसायकल दुर्घटना में हुई थी मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बागबाहरा : मोटरसायकल दुर्घटना में हुई थी मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
 
 बागबाहरा से रिपोर्टर हेमसागर यादव जी कि खबर

बागबाहरा थाना क्षेत्र में मोटरसायकल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार हुलेश विश्वकर्मा 26 जुलाई 2026 को रात्रि करीब 09:00 बजे मनहरण बरिहा निवासी ग्राम लमकेनी के साथ मोटरसायकल क्रमांक CG 06 HB 9310 से निकला था. और अगले दिन 27 जुलाई 2026 को सुबह करीब 08:00 हुलेश विश्वकर्मा का कल्याणपुर साजा नीचे शव पड़ा मिला.

पुलिस ने जाँच में पाया कि हुलेश विश्वकर्मा मोटरसायकल क्रमांक CG 06 HB 9310 से 26 जुलाई 2026 को रात्रि करीब 10:30 बजे राहुल अग्रवाल के राईस मिल के आगे एक ट्रक जो तेन्दूकोना की ओर से आ रहा था जिसके लाईट को देखकर हड़बड़ा गया और अपनी गाड़ी को धीरे कर रहा था, उसी समय पीछे से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GW 8571 का चालक काफी तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से एक्सीडेंट कर दिया जिससे गाड़ी में बैठे हुलेश एवं मनहरण गिर गये जिससे वाहन चलाने वाले हुलेश विश्वकर्मा को काफी चोटें आई.

उसी समय एक्सीडेंट करने वाला व्यक्ति इन्हें देखने आया और देखकर जाने लगा तब मनहरण ने गाड़ी का नंबर CG 06 8571 देखा उसके बाद हुलेश को उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं उठ पाया, उसकी मृत्यु हो गई थी.

पीएम रिपोर्ट में पाया गया कि मोटरसायकल क्रमांक CG 06 GW 8571 का चालक के द्वारा अपने मोटर सायकल को काफी तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए हुलेश के मोटरसायकल में पीछे से एक्सीडेंट कर दिया है. जिससे हुलेश की मृत्यु हुई, जो अपराध धारा 125(A), 106(1) भारतीय न्याय संहिता का अपराध मोटरसायकल क्रमांक CG 06 GW 8571 का चालक के ऊपर अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3