*वीबी जीरामजी एवं गारंटी मिशन के तहत बालोद जिले के ग्रामीण विकास कार्यों को मिली रफ्तार लगभग 50 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत*

*वीबी जीरामजी एवं गारंटी मिशन के तहत बालोद जिले के ग्रामीण विकास कार्यों को मिली रफ्तार लगभग 50 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत*

*वीबी जीरामजी एवं गारंटी मिशन के तहत बालोद जिले के ग्रामीण विकास कार्यों को मिली रफ्तार लगभग 50 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत*
*वीबी जीरामजी एवं गारंटी मिशन के तहत बालोद जिले के ग्रामीण विकास कार्यों को मिली रफ्तार लगभग 50 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत*

*जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने जताई प्रसन्नता* 
   *बालोद :-* जिले में ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, रोजगार के अवसर पैदा करने और सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार के लिए विकसित भारत जी राम जी योजना एवं विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) के तहत बड़े पैमाने पर विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है। 1 जुलाई 2026 से अब तक जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की मंजूरी के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। विकसित भारत-जी राम जी के तहत जिले में कुल 605 कार्यों की स्वीकृति दी गई है, जिसकी कुल लागत 1990.48 लाख (लगभग 19.90 करोड़ रुपये) है। इसमें श्रमिक मजदूरी मद में 524.33 लाख रुपए तथा सामग्री मद में 1466.15 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके पूर्व संचालित योजना मनरेगा के तहत भी 655 कार्यों के लिए 2939.814 लाख रुपए (29 करोड़ 39 लाख 814 रुपए) की स्वीकृति दी गई । कुल मिलाकर यह स्वीकृत राशि 49 करोड़ 30 लाख रुपए है। 
विकासखंडवार एवं विभागवार स्वीकृत कार्य व बजट विवरण इस प्रकार है:- *ज.पं.गुंडरदेही* में कुल स्वीकृत कार्य 161 श्रमिक राशि 100.77 लाख रुपए, सामग्री राशि 434.86 लाख रुपए, कुल राशि 535.63 लाख रुपए (5 करोड़ 35 लाख 63 हजार रुपए), *ज.पं. बालोद*  में कुल स्वीकृत कार्य 84 श्रमिक राशि 47.67 लाख रुपए सामग्री राशि 204.50 लाख रुपए कुल राशि 252.17 लाख रुपए (2 करोड़ 52 लाख 17 हजार रुपए), *ज.पं. गुरूर* में स्वीकृत कार्य 102 ,श्रमिक राशि 211.64 लाख रुपए सामग्री राशि 246.98 लाख रुपए कुल राशि 458.62 लाख रुपए (4 करोड़ 58 लाख 62 हजार रुपए), *ज.पं. डौंडी* में कुल स्वीकृत कार्य 67 श्रमिक राशि 68.28 लाख रुपए, सामग्री राशि 200.42 लाख रुपए कुल राशि 268.70 लाख रुपए (दो करोड़ 68 लाख 70 हजार रुपए) इसी प्रकार *ज.पं. डौंडीलोहारा*  में स्वीकृत कार्य 187 श्रमिक राशि 90.52 लाख रुपए सामग्री राशि 374.76 लाख रुपए कुल राशि 465.28 लाख रुपए (4 करोड़ 65 लाख 28 हजार रुपए) शामिल हैं। इसके साथ ही इस योजना के तहत *उद्यानिकी विभाग बालोद* के कुल स्वीकृत कार्य 4 श्रमिक राशि 5.45 लाख रुपए सामग्री राशि 5.15 लाख रुपए कुल राशि 10.60 लाख रुपए शामिल है। कुल 605 स्वीकृत कार्यों के लिए श्रमिक राशि 524.33 लाख रुपए सामग्री राशि 1466.15 लाख रुपए कुल राशि 1990.48 लाख रुपए (लगभग 20 करोड़ रुपए) स्वीकृत किए गए हैं। 
जिले के विभिन्न विकासखंडों बालोद, डौंडी, डौंडीलोहारा, गुंडरदेही और गुरूर में ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चार प्रमुख श्रेणियों में विशेष निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है जिसमें शासकीय विद्यालयों में *समुदाय हेतु शौचालय निर्माण कार्य*  जिसकी इकाई लागत 4.50 लाख रुपए,इसमें कुल स्वीकृत कार्य 133 तथा प्रस्तावित 150, कुल स्वीकृत राशि 571.50 लाख रुपए,मजदूरी: 75.047 लाख रुपए और सामग्री: 496.398 लाख रुपए शामिल है। *समुदाय हेतु बोरवेल रिचार्ज* के लिए सैंड फ़िल्टर निर्माण निर्माण कार्य जिसकी इकाई लागत 0.52 लाख रुपए,इसमें कुल स्वीकृत कार्य 102 प्रस्तावित 124 कुल स्वीकृत राशि 54.21 लाख रुपए जिसमें मजदूरी 11.000 लाख रुपए और सामग्री 43.210 लाख रुपए शामिल हैं। इसी प्रकार समुदाय के लिए शुष्कीकरण शेड निर्माण हेतु कुल स्वीकृत राशि 53.50 लाख रुपए तथा समुदाय के लिए मुर्गियां शेड एवं प्रशिक्षण/पोल्ट्री निर्माण कार्य हेतु 
कुल स्वीकृत राशि 9 करोड़ 21 लाख रुपए शामिल हैं। 

*विकास को मिलेगी रफ्तार, पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर : तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर*
इस स्वीकृति पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों की स्वीकृति से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा, जल संरक्षण के नए संसाधन विकसित होंगे और साथ ही स्थानीय ग्रामीणों व मजदूरों को बड़े पैमाने पर आजीविका व रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं तकनीकी अमले से स्वीकृत सभी विकास एवं निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समयसीमा के भीतर पूरा करने की बात कही है, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इनका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि इन कार्यों से जिले में स्वच्छता, शिक्षा, जल संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई ऊँचाई मिलेगी।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3