प्रीतपाल बेलचंदन ने सहकारी बैंक मुख्यालय में जलाया गया आर्शीवाद का दीया!

प्रीतपाल बेलचंदन ने सहकारी बैंक मुख्यालय में जलाया गया आर्शीवाद का दीया!

प्रीतपाल बेलचंदन ने सहकारी बैंक मुख्यालय में जलाया गया आर्शीवाद का दीया!
प्रेस विज्ञप्ति

प्रीतपाल बेलचंदन ने सहकारी बैंक मुख्यालय में जलाया गया आर्शीवाद का दीया!
दुर्ग दिनांक 17.09.2026 को प्रधान कार्यालय दुर्ग में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने और उनके जन्मदिन के अवसर पर बैंक के प्रधान कार्यालय परिसर में सायं 7 बजे 501“आर्शीवाद का दीया ” माननीय प्रीतपाल बेलचंदन जी अध्यक्ष महोदय की उपस्थिति में जलाया गया।  जैसा कि विदित है कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।  इसी के तहत आज 17 सितंबर को आर्शीवाद का दीया जलाया गया एवं लड्डू बांटकर खुशियां मनाई गयी।
इस अवसर पर प्रीतपाल बेलचंदन जी अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में माननीय नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 गौरवशाली वर्ष (7 अक्टूबर 2001 - 2026) भारत के राजनीतिक इतिहास में एक स्वर्णिम और अभूतपूर्व अध्याय हैं। इस ऐतिहासिक मील के पत्थर को चिह्नित करने के लिए पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।  उनकी यह यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से शुरू हुई थी और वर्ष 2014 से निरंतर भारत के प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र सेवा में जारी है जो कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में बिना किसी ठहराव के  निरंतर
 लोकतांत्रिक रूप से सरकार के प्रमुख के रूप में 7 अक्टूबर 2026 को 25 वर्ष पूरे करने वाले वे पहले लोकप्रिय नेता है।
इस अवसर में श्री बेलचंदन जी के आग्रह पर दुर्ग,बालोद व बेमेतरा जिलों के सभी 402 सेवा सहकारी समिति और 75 बैंक ब्रांचों में जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों द्वारा भी दिपोत्सव कर बधाईयां व शुभकामनाएं प्रेषित किया!
इस अवसर पर श्री एस.के.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा कहा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन पर आर्शीवाद का दिया जलाने एकत्रित हुए है एवं पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रही है। यह अभियान उनके 25 वर्षों के जन-कल्याण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को समर्पित है।
कार्यक्रम में श्री एस.के.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री एस.पी.अग्रवाल अधिवक्ता, बैंक अधिकारी श्री हृदेश शर्मा, श्री एस.के.निवसरकर, श्री हृदेश शर्मा, सुश्री कुसुम ठाकुर, श्री के.के.नायक, श्री रोहित वर्मा, श्री धीरेन्द्र देवांगन, श्री एस.पी.वाहने, ए.एस.खान, युवराज चंद्राकर, चंद्रशेखर मानिकपुरी, पुष्पा चंद्राकर, पूर्णिमा साहू, विनीत वर्मा, रोहित यादव, विजय वर्मा, कमल वर्मा सहित प्रधान कार्यालय एवं शाखा दुर्ग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3