बेमेतरा:-आशीष छाबड़ा ने फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, महानंद यादव को दी बधाई
मेघू राणा बेमेतरा।ओम साई राम टूर एंड ट्रैवल के संचालक एवं मालिक श्री महानंद यादव जी की नवनिर्मित ए.सी. लग्ज़री बस का पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष श्री आशीष छाबड़ा जी ने फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर आशीष छाबड़ा जी ने श्री महानंद यादव जी को नवीन बस के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यवसाय के क्षेत्र में नई पहल और विस्तार रोजगार एवं स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह नई ए.सी. लग्ज़री बस यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि श्री महानंद यादव जी की मेहनत, लगन और व्यवसाय को निरंतर आगे बढ़ाने की सोच सराहनीय है। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि ओम साई राम टूर एंड ट्रैवल निरंतर प्रगति करे और सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी महानंद यादव जी को नवीन बस के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा यात्रियों के लिए बेहतर एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।