*प्रदेश भर से 125 से अधिक सिक्ख शिक्षकों का सम्मानछत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल द्वारा किया गया*

*प्रदेश भर से 125 से अधिक सिक्ख शिक्षकों का सम्मानछत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल द्वारा किया गया*

*प्रदेश भर से 125 से अधिक सिक्ख शिक्षकों का सम्मानछत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल द्वारा किया गया*
*प्रदेश भर से 125 से अधिक सिक्ख शिक्षकों का सम्मान
छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल द्वारा किया गया*
रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल द्वारा प्रदेशभर के शिक्षकों के सम्मान में विशेष ऑनलाइन फेलिसिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया था इस पहल के अंतर्गत 125 से अधिक शिक्षकों को Certificate of Appreciation प्रदान कर शिक्षा, संस्कार और समाज निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया था, ऑनलाइन सम्मान के बाद इन शिक्षकों को राज्य अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय में आयोजित एक सादे एवं गरिमामय समारोह में कार्यक्रम आयोजित कर प्रत्यक्ष रूप से सम्मानित किया गया। राजधानी रायपुर के साथ-साथ दुर्ग, भिलाई, धमतरी, जगदलपुर, सरगुजा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिक्षक इस अवसर पर उपस्थित रहे।
समारोह में कहा गया कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे नई पीढ़ी के संस्कार, चरित्र, व्यक्तित्व और सामाजिक जिम्मेदारी के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारतीय ज्ञान परंपरा में गुरु-शिष्य संबंध को विशेष सम्मान प्राप्त है और समाज के निर्माण में शिक्षकों का योगदान सदैव महत्वपूर्ण रहा है। 
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के संस्थापक एवं अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अमरजीत सिंह छाबड़ा, ने कहा कि शिक्षक समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को उनके कैरियर के लिए निशुल्क ट्यूशन और मार्गदर्शन देते रहेंगे साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी आने वाले समय में संस्था द्वारा छात्र छात्राओं के लिए संस्था द्वारा पहल की जा रही है कार्यक्रम की संयोजिका और छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल लेडीज विंग की अध्यक्ष रतनजीत कौर द्वारा इस पूरे आयोजन को संयोजित किया गया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के जनरल महासचिव गगन सिंह हंसपाल, राजू गुंबर, दलविंदर बेदी, गुरदीप टुटेजा सहित काउंसिल के पदाधिकारी, सदस्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों से शिक्षकों की सहभागिता ने इस सम्मान समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की। सम्मानित शिक्षकों ने इस पहल के लिए छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल का आभार व्यक्त किया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3