सेवा पखवाड़ा: ग्राम किसना में 'स्माइल ग्रुप ऑफ गणेशा' और 'माय भारत' ने चलाया स्वच्छता अभियान, सोखता गड्ढे का किया निर्माण

​ग्राम किसना:

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम किसना में युवा संगठन 'स्माइल ग्रुप ऑफ गणेशा' और 'माय भारत' (MY Bharat) के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं और ग्रामीणों ने मिलकर गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

​अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने गांव की प्रमुख गलियों, सार्वजनिक स्थलों और नालियों की सफाई की। इसके साथ ही गंदे पानी के उचित निकास और भूजल स्तर को सुधारने के उद्देश्य से सोखता गड्ढे (सोक पिट) का निर्माण भी किया गया।

​संगठन के सदस्यों ने ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए गांव को खुले में कचरा मुक्त रखने और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। युवाओं की इस पहल में स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर श्रमदान किया और अभियान को सफल बनाया। ग्रामीणों ने युवाओं के इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी स्वच्छता बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3