तिल्दा नेवरा
दिलीप वर्मा
मेकाहारा अस्पताल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर के माननीय अध्यक्ष/जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय तथा माननीय सचिव महोदय के कुशल मार्गदर्शन में मेकाहारा हॉस्पिटल के स्त्री रोग विभाग में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में अधिकार मित्र श्रीमती नव्या साहू द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को उनके अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा एवं लैंगिक उत्पीड़न के विरुद्ध उपलब्ध कानूनी सहायता, बच्चों के गुड टच-बैड टच, बाल विवाह एवं बाल श्रम से बचाव तथा साइबर अपराध एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया।
शिविर में जरूरतमंद महिलाओं एवं बच्चों को निःशुल्क विधिक सहायता तथा विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु नालसा/विधिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में चुप न रहें तथा तत्काल विश्वसनीय व्यक्ति, पुलिस अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता प्राप्त करें।
कार्यक्रम में अधिकार मित्र श्रीमती नव्या साहू, श्रीमती राजेश्वरी जेरी एवं श्रीमती रेणुका यादव उपस्थित रहीं।