तिल्दा नेवरा
दिलीप वर्मा
9424211900
‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का शुभारंभ, सेवा से संवाद और संवाद से सशक्तिकरण का संदेश।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज आंगनबाड़ी केंद्र छतौद क्रमांक 03 में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से माताओं-बहनों, बच्चों एवं आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं को समझना तथा उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है।
25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किए जा रहे ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने और जनभागीदारी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इस अवसर पर कहा गया कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि स्वस्थ बचपन, सशक्त मातृत्व और मजबूत परिवार की आधारशिला हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से शासन की योजनाओं और समाज के अंतिम व्यक्ति के बीच संवाद की दूरी को कम करने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है
‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम सेवा को संवाद से और संवाद को जनभागीदारी से जोड़ने की पहल है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और जागरूकता के अभाव में कोई भी परिवार अपने अधिकारों एवं सुविधाओं से वंचित न रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों को जागरूक कर उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने तथा समाज में सेवा, सहभागिता और जनजागरूकता की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।