बेमेतरा:-मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी करेगी विरोध प्रदर्शन
मेघू राणा बेमेतरा।जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग तथा उनके निर्णय की समीक्षा की मांग को लेकर दिनांक 28 सितंबर 2026 दिन सोमवार दोपहर 12:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट बेमेतरा के सामने भारत मैरिज पैलेस के पास में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की है आशीष छाबड़ा ने कहा है कि अब तक हमारे नेता राहुल गांधी लोकतंत्र को बचाने के लिए कई बार स्पष्ट रूप से सारे सबूत के साथ कह चुके हैं कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के द्वारा गलत तरीके से कार्य किया जा रहा है कहीं ना कहीं उनके कार्य से भारतीय जनता पार्टी को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है ऐसे में निर्वाचन आयोग में अन्य निर्वाचन आयुक्तों के द्वारा चौदह चौदह बार एस आई आर से संबंधित पत्र लिखते हुए आपत्ति दर्ज कराई गई तो भी उसकी बात ना सुनते हुए अपनी मनमानी करने का कार्य जो मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा किया गया है वह निंदनीय है साथ ही साथ आपराधिक भी है जिसके लिए उनके विरोध अपराधिक प्रकरण दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा किया जाना आवश्यक है जिससे भारत देश के लोकतंत्र को बचाया जा सके।