खेल से शरीर और मस्तिष्क दोनों का विकास होता है, इसलिए बच्चों व युवाओं को किसी न किसी खेल में रुची रखनी चाहिए। उक्त बातें विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने ग्राम आमाबाहरा में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अपने मुख्य अतिथि के आसंदी से कही।

दल्लीराजहरा / डौंडी :-

         आदिवासी बाहुल्य विकास खंड डौंडी के ग्राम पंचायत सिंघोला के आश्रित ग्राम आमाबाहरा में प्रतिवर्ष अनुंसार इस वर्ष भी ग्रामीणों द्वारा एक दिवसीय कब्बड़ी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित डौंडीलोहारा विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी का ग्रामीणों ने सर्व प्रथम पुष्प माला से स्वागत किया। 
         आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि पीयूष नें कहा की खेल से शरीर व मस्तिष्क दोनों का विकास होता है, इसलिए बच्चों व युवाओं को अपने पसंदीदा खेल में रुची लेनी चाहिए। शिक्षा और खेल दोनों ही जीवन में बहुंत ही जरूरी है। अच्छी शिक्षा व अच्छे खेल से हम अपने भविष्य को संवार सकते हैं। आज देश के बहुंत से युवा अपने खेल का बेहतर प्रर्दशन कर अपने देश का नाम गौरान्वित कर रहे है। वहीं उन्होंने दोनों ही टीम के खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलनी की बात कही। मुख्य अतिथि व उपस्थित अन्य अतिथियों नें मैदान मे जाकर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
         ग्राम आमाबाहरा में आयोजित एक दिवसीय कब्बड़ी प्रतियोगिता में कुल  20 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि व अतिथियों द्वारा प्रथम व द्वितीय आने वाली टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
       वहीं कार्यक्रम में ग्रामीणों नें विधायक अनिला भेंडिया के द्वारा ग्रामीणों की मांग पर गांव आमाबाहरा को मुख्य मार्ग से जोडने, गांव में आंगनबाड़ी केंद्र, जर्जर शाला भवन का मरम्मत एवं ग्राम घोटिया मे महाविद्यालय प्रारंभ करवाये जानें पर विधायक अनिला भेंडिया व उनके प्रतिनिधि पीयूष सोनी के प्रति आभार जताया और भविष्य में भी इसी तरह से गांव के विकास हेतु सहयोग की आपेक्षा की बात कही गई।
       आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी, विशेष अतिथि के रुप में सरपंच कौशलिया ठाकुर, मंडल कांग्रेस कमेटी  के अध्यक्ष भोज साहू, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष जागेश्वर ठाकुर, रामलाल कुमेटी, मधु एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3