बेमेतरा:-गणेश उत्सव में शामिल हुए आशीष छाबड़ा भगवान श्री गणेश से नगर एवं क्षेत्रवासियों के सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना
बेमेतरा:-गणेश उत्सव में शामिल हुए आशीष छाबड़ा भगवान श्री गणेश से नगर एवं क्षेत्रवासियों के सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना
मेघू राणा बेमेतरा।बेमेतरा नगर के पंजाबी पारा गस्ती (महेश) चौक एवं भारत माता चौक में गणेश उत्सव के अवसर पर विराजमान विघ्नहर्ता एवं मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश जी के पावन दर्शन कर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इस अवसर पर आशीष छाबड़ा ने भगवान श्री गणेश जी से बेमेतरा नगर सहित समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं आनंद की कामना
करते हुए कहा कि भगवान गणेश जी विघ्नों का नाश करने वाले और मंगल के दाता हैं। उनकी कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे और हमारा क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव हमारी धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने गणेश उत्सव के भव्य एवं वृहद आयोजन के लिए सभी गणेश उत्सव समितियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।