*भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे की पहल पर छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री हुई ‘हनुमान अंश’*
संत नीम करौली बाबा के जीवन,आध्यात्मिक साधना,भगवान हनुमान के प्रति उनकी भक्ति तथा सेवा और मानवता के संदेश पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री किए जाने के निर्णय का दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन एवं भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि उन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में कर-मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आग्रह किया था। उनका उद्देश्य ऐसी फिल्म को प्रोत्साहन दिलाना था,जो भारतीय संत परंपरा, आध्यात्मिकता,भक्ति, सेवा और मानवीय मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच का परिचय देते हुए इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया है।यह केवल एक फिल्म को टैक्स-फ्री करने का फैसला नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और संतों की जीवनगाथाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।नीम करौली बाबा का जीवन सादगी, सेवा, करुणा और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण है।फिल्म के माध्यम से उनके जीवन और आध्यात्मिक यात्रा को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।ऐसे विषयों पर बनने वाली फिल्मों को प्रोत्साहन मिलने से युवा पीढ़ी को भारतीय आध्यात्मिक विरासत को समझने का अवसर मिलता है।उन्होंने कहा कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी और देशभर में इसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है। फिल्म के आधिकारिक विवरण के अनुसार यह श्री नीम करौली बाबा से प्रेरित आध्यात्मिक कहानी है, जिसमें भक्ति और सेवा को प्रमुखता दी गई है।छत्तीसगढ़ की संस्कृति भगवान श्रीराम, माता कौशल्या और रामायण की परंपरा से गहराई से जुड़ी हुई है। ऐसे में भगवान हनुमान की भक्ति और संत परंपरा से जुड़े विषय को प्रोत्साहन मिलना प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप है।यह निर्णय हमारी सनातन संस्कृति,संत परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों के सम्मान का प्रतीक है।