*शिक्षक दिवस पर राज्यपाल द्वारा सम्मानित शिक्षक श्री खेमंत साहू का ग्राम सेम्हरडीह में स्वागत, ग्रामीणों और शाला प्रबंधन समिति ने दी बधाई*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*शिक्षक दिवस पर राज्यपाल द्वारा सम्मानित शिक्षक श्री खेमंत साहू का ग्राम सेम्हरडीह में स्वागत, ग्रामीणों और शाला प्रबंधन समिति ने दी बधाई*
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर शासकीय प्राथमिक शाला सेम्हरडीह के पूर्व शिक्षक एवं वर्तमान में पूर्व माध्यमिक शाला खैरा में पदस्थ शिक्षक श्री खेमंत साहू जी को शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समस्त ग्रामवासी सेम्हरडीह एवं शाला प्रबंधन समिति, सेम्हरडीह द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए श्री साहू जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
उल्लेखनीय है कि श्री खेमंत साहू जी ने शासकीय प्राथमिक शाला सेम्हरडीह में 10 वर्षों तक सेवा दी। इस दौरान उन्होंने न केवल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं खेल-कूद के क्षेत्र में भी बच्चों का मार्गदर्शन किया और उन्हें स्कूल स्तर से निकालकर जिला एवं राज्य स्तर तक पहुंचाया। जब खेमंत साहू जी ने प्राथमिक शाला सेम्हरडीह में पदभार ग्रहण किया था, तब विद्यालय की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। उनके अथक प्रयासों, ग्रामीणों के सहयोग एवं श्रमदान से विद्यालय को एक नया स्वरूप प्राप्त हुआ। आज भी ग्रामीणों का उनके प्रति स्नेह और सम्मान बना हुआ है। वे आज भी अपने पूर्व छात्रों एवं उनके परिवारों से आत्मीय संबंध बनाए रखते हैं तथा ग्राम के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से सम्मिलित होते हैं।
राज्यपाल द्वारा सम्मानित होने के उपलक्ष्य में श्री खेमंत साहू जी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला सेम्हरडीह में न्योता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं एवं पालकगण उपस्थित रहे।
*समस्त ग्रामवासी एवं शाला प्रबंधन समिति*
*ग्राम - सेम्हरडीह*