*कठिया नंबर एक में 14 सितंबर को सजेगा तीज महिला खेल महोत्सव, बहू-बेटियों के लिए होंगी विविध खेल प्रतियोगिताएं* —
*कठिया नंबर एक में 14 सितंबर को सजेगा तीज महिला खेल महोत्सव, बहू-बेटियों के लिए होंगी विविध खेल प्रतियोगिताएं* —
ग्राम कठिया नंबर एक में संकट मोचन परिवार के तत्वावधान में तीज पर्व के अवसर पर 14 सितंबर 2026 को महिला खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गांव की बहू-बेटियों के लिए सुई-धागा दौड़, कुर्सी दौड़, रस्साकशी, मटका फोड़ सहित विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए विशेष पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है। संकट मोचन परिवार ने ग्राम की सभी बहू-बेटियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर तीज पर्व के इस विशेष आयोजन को यादगार बनाने की अपील की है।