सोलर पावर प्लांटों से केबल वायर चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह को सिमगा पुलिस ने किया गिरफ्तार, तिल्दा का कबाड़ी भी गिरफ्तार।

सोलर पावर प्लांटों से केबल वायर चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह को सिमगा पुलिस ने किया गिरफ्तार, तिल्दा का कबाड़ी भी गिरफ्तार।

सोलर पावर प्लांटों से केबल वायर चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह को सिमगा पुलिस ने किया गिरफ्तार, तिल्दा का कबाड़ी भी गिरफ्तार।
तिल्दा नेवरा 
दिलीप वर्मा 
9424211900
 सोलर पावर प्लांटों से केबल वायर चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह को सिमगा पुलिस ने किया गिरफ्तार, तिल्दा का कबाड़ी भी गिरफ्तार।
  प्रार्थी लक्ष्मण प्रसाद शुक्ला (हरे कृष्णा पावर प्लांट, चौरेंगा के इंचार्ज) ने सिमगा थाना में शिकायत दर्ज कर बताया था कि अज्ञात चोर चौरेंगा स्थित प्लांट की बाउंड्री वॉल का फेंसिंग तार काटकर अंदर प्रवेश कर लगभग 1500 मीटर इन्वर्टर केबल वायर चोरी कर लिया गया था।
इसी तरह प्रार्थी दुर्गेश कुमार (सूर्योदय वायर सोलर पावर प्लांट, ग्राम चंदेरी के मैनेजर) ने भी थाना में शिकायत दर्ज कर बताया था कि अज्ञात चोरों द्वारा फेंसिंग तार काटकर प्लांट के अंदर लगे लगभग 5000 मीटर डीसी केबल वायर चोरी कर लिया गया था।
 मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिमगा से एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया और आसपास के आने-जाने वाले रास्तों के तकनीकी साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस टीम की सतर्कता और सटीक मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम चौरेंगा की ओर संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल में बैग, औजार आदि लेकर घूम रहे 03 व्यक्तियों को पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने एक साथ मिलकर चौरेंगा एवं चंदेरी स्थित दोनों सोलर प्लांटों में फेंसिंग तार काटकर घुसने और लाखों का केबल वायर चोरी करना स्वीकार किया।
*मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई एवं कबाडी भी गिरफ्तार*- आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने चोरी की गई केबल को जलाकर उसमें से तांबा निकाला और तिल्दा स्थित एक कबाड़ी के पास बेच दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने तत्काल तिल्दा में दबिश देकर चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी धर दबोचा। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है। सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4),305(A), 317(2) एवं 3(5) के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पता:* रामचंद देवांगन पिता घुलचंद देवांगन (उम्र 37 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 15, तिल्दा,
डहरीलाल टंडन पिता स्व. अमरू टंडन (उम्र 42 वर्ष), निवासी खमतराई,रायपुर,
 रामप्रसाद मरावी पिता शोभाराम मरावी (उम्र 35 वर्ष), हाल पता - बीरगांव रायपुर, हीरानंद आहूजा (कबाड़ी) पिता स्व. ज्ञानचंद आहूजा (उम्र 31 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 03, भैरवगढ़ तिल्दा निवासी शामिल है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3