रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*शेषणारायण वर्मा का जन्मदिन वैदिक विधि विधान से गायत्री यज्ञ के साथ मनाया*
खरोरा:
आज के आधुनिक समय में लोग जहां अपने या अपने बच्चों का जन्मदिन केक काट कर और पार्टी देकर मनाते है वहीं ग्राम पंचायत माँठ के पूर्व सरपंच डॉ सुरेन्द्र वर्मा व जनपद पंचायत तिल्दा के उपाध्यक्ष श्रीमति दुलारी सुरेन्द्र वर्मा ने अपने पुत्र शेषणारायण वर्मा का जन्मदिन वैदिक विधि विधान से गायत्री यज्ञ के साथ मनाया।इस संबंध में जनपद पंचायत तिल्दा के उपाध्यक्ष श्रीमति दुलारी सुरेन्द्र वर्मा वर्मा से पूछने पर बताया कि हम लोग पूरे अपने परिवार का जन्मदिन वैदिक विधि विधान से ही मनाते आ रहे ,हम लोगों को वैदिक विधि से जन्मदिन मनाते लगभा 30 वर्ष हो गया है। उन्होंने बताया कि जैसे आम जन आज के परिवेश में केक काट कर व मोमबत्ती बुझा कर अपना जन्मदिन मनाते
है तो हम लोग जिसके जन्मदिन मना रहे है उनके उम्र से एक दीपक अधिक प्रज्वलित कर मनाते है ,एक दीपक अधिक प्रज्वलित करने का उद्देश्य ये माना गया है कि आने वाला उनका भविष्य उज्जवल मय हो और दीपक की प्रकाश की तरह उनका जीवन भी चमकता रहे।यह शारीर पंच तत्व से बना है इसलिए पंचतत्व का भी पूजन किया जाता है फिर मंत्रोचारण के साथ यज्ञ कर आहुति भी दी जाती है और फिर वहां उपस्थित सभी जनों द्वारा पूजा अर्चना पश्चात पुष्प व अक्षत वर्षा कर आशीर्वाद देते है। श्री वर्मा ने कहा कि ऐसी प्रायः सभी सनातनियों को करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी में एक अच्छा संस्कार पैदा हो सके और कम खर्च में अपने परिवारों के साथ मिलकर एक अच्छा संस्कार मय उत्सव मनाया जा सके। यज्ञ से वातावरण भी शुद्ध होता है और इससे आस पास के हानिकारक कीटाणु और विषाणु भी नष्ट होते है।