दुर्ग:-दुर्ग संभाग स्तरीय बुद्धजन सम्मान समारोह में हसदा के मदन सिंहा सम्मानित

दुर्ग:-दुर्ग संभाग स्तरीय बुद्धजन सम्मान समारोह में हसदा के मदन सिंहा सम्मानित

दुर्ग:-दुर्ग संभाग स्तरीय बुद्धजन सम्मान समारोह में हसदा के मदन सिंहा सम्मानित
दुर्ग:-दुर्ग संभाग स्तरीय बुद्धजन सम्मान समारोह में हसदा के मदन सिंहा सम्मानित
अमन ताम्रकार दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित दुर्ग संभाग स्तरीय बुद्धजन सम्मान समारोह में हसदा निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ता श्री मदन सिंहा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान प्रदेश के यशस्वी वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा माननीय वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के करकमलों से प्रदान किया गया। यह सम्मान न केवल श्री मदन सिंहा के वर्षों के निस्वार्थ सेवा-भाव का अभिनंदन है, बल्कि संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा एवं समर्पण का भी गौरवपूर्ण सम्मान है।
इस गरिमामय अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री रेवाराम निषाद, जिला महामंत्री श्री रामावतार कश्यप, जिला उपाध्यक्ष श्री रघुवीर सिन्हा, ओबीसी मंडल अध्यक्ष भिंभौरी श्री चन्द्रहास वर्मा, श्री सेवाराम साहू, श्री विजय सिंहा  दिलीप निषाद जनपद सदस्य रेखा पोषण सिंहा सहित जिले के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि श्री मदन सिंहा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ, अनुशासित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में निरंतर संगठन की सेवा में समर्पित रहे हैं। उनके सेवा-भाव, संगठन के प्रति अटूट विश्वास एवं जनहित के कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए माननीय विधायक श्री दीपेश साहू के अनुमोदन उपरांत उन्हें इस संभाग स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
श्री मदन सिंहा के सम्मान से हसदा सहित समूचे क्षेत्र में हर्ष एवं गौरव का वातावरण व्याप्त है। क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान की प्रेरणादायी परंपरा बताते हुए श्री मदन सिंहा को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3