बेमेतरा:-80वें स्वतंत्रता दिवस पर राजीव भवन बेमेतरा में ध्वजारोहण, मंच लोकार्पण, मूर्ति अनावरण एवं सावन महोत्सव कार्यक्रम संपन्न

मेघू राणा बेमेतरा।80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूर्व विधायक कार्यालय, राम मंदिर प्रांगण, बाजार पारा, कांग्रेस भवन सहित राजीव भवन बेमेतरा में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित होकर राष्ट्रध्वज को नमन किया गया। इस अवसर पर माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे जी एवं माननीय पूर्व विधायक श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय दशरथ लाल मिश्रा जी की पुण्य स्मृति में निर्मित मंच का लोकार्पणएवं मूर्ति अनावरण भी संपन्न हुआ। यह मंच स्वर्गीय दशरथ लाल मिश्रा जी के सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में किए गए योगदान और उनकी स्मृतियों को सदैव जीवंत रखने का माध्यम बनेगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सेनानियों तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों, त्याग, समर्पण एवं देशप्रेम से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव एवं जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे जी एवं माननीय पूर्व विधायक श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे जी की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। इसी क्रम में महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन, बेमेतरा में सावन महोत्सव का आयोजन भी उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। महिला कांग्रेस की बहनों ने पारंपरिक रंग-रूप और उत्सवी वातावरण में सावन महोत्सव मनाया। कार्यक्रम ने आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का सुंदर संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में कांग्रेस के सम्मानित पदाधिकारी, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं सदस्यगण, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3