*होली हार्ट स्कूल में आईटीबीपी जवानों ने बच्चों के साथ गाया ‘वंदे मातरम्’, बताया इसका महत्व **

*होली हार्ट स्कूल में आईटीबीपी जवानों ने बच्चों के साथ गाया ‘वंदे मातरम्’, बताया इसका महत्व **

*होली हार्ट स्कूल में आईटीबीपी जवानों ने बच्चों के साथ गाया ‘वंदे मातरम्’, बताया इसका महत्व **
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा

*होली हार्ट स्कूल में आईटीबीपी जवानों ने बच्चों के साथ गाया ‘वंदे मातरम्’, बताया इसका महत्व **
खरोरा 
स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत होली हार्ट स्कूल में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा एक विशेष देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आईटीबीपी के जवान विद्यालय पहुंचे और विद्यार्थियों के साथ मिलकर राष्ट्रगीत **‘‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम से पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण बन गया।

कार्यक्रम में एसआई रमेश सिंह एवं *एएसआई सुरिंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ‘वंदे मातरम्’ के इतिहास, उसके राष्ट्रीय महत्व तथा देशप्रेम, एकता और राष्ट्र सेवा की भावना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जवानों ने बच्चों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण का संदेश भी दिया।
विद्यालय के डायरेक्टर हरजोत सिंह एवं सिमरत कौर ने आईटीबीपी जवानों का स्वागत किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। विद्यालय के **प्राचार्य सुनील कुमार पांडा ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को देश की सुरक्षा में लगे जवानों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलना प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं आईटीबीपी के जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3