*शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में सुरक्षित शनिवार के तहत आपदा प्रबंधन समिति गठन की दी गई जानकारी*
प्रेस विज्ञप्ति
*शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में सुरक्षित शनिवार के तहत आपदा प्रबंधन समिति गठन की दी गई जानकारी*
छड़िया। मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में बच्चों को आपदा एवं विभिन्न जोखिमों के प्रति नियमित रूप से जागरूक, संवेदनशील एवं सजग बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अगस्त माह के दूसरे शनिवार की निर्धारित थीम “शाला आपदा प्रबंधन समिति के गठन की प्रक्रिया” पर आधारित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को विद्यालय में सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि विद्यालय को बच्चों एवं शिक्षकों के लिए सुरक्षित स्थान बनाए रखने के लिए शाला स्तर पर आपदा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था आवश्यक है। इसी उद्देश्य से शाला समुदाय, बाल संसद, मीना मंच तथा शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों को सम्मिलित करते हुए शाला आपदा प्रबंधन समिति के गठन की प्रक्रिया एवं उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आपदा की स्थिति में सजगता,
सामूहिक जिम्मेदारी तथा आवश्यक सावधानियों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक तारकेश्वर कुमार धीवर एवं एनजीओ कार्यकर्ता चंद्रिका कोशले की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं बच्चों को सुरक्षित एवं जागरूक वातावरण प्रदान करने के लिए विद्यालय के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विद्यालय को सुरक्षित बनाने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।