बेमेतरा:-रक्षाबंधन मिलन समारोह में बहनों ने विधायक दीपेश साहू को बांधी राखी, विधायक ने बहनों को दिया स्नेह का उपहार
बेमेतरा:-रक्षाबंधन मिलन समारोह में बहनों ने विधायक दीपेश साहू को बांधी राखी, विधायक ने बहनों को दिया स्नेह का उपहार
मेघू राणा बेमेतरा। भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह, विश्वास और अटूट रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू के विधायक कार्यालय में रक्षाबंधन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र की बड़ी संख्या में बहनों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर बहनों ने विधायक श्री दीपेश साहू को राखी बांधकर उनके स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की। विधायक श्री दीपेश साहू ने भी बहनों को स्नेह स्वरूप उपहार भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती तरुणा साहू भी उपस्थित रहीं और उन्होंने बहनों से आत्मीयता से मुलाकात कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
विधायक दीपेश साहू ने कहा
विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का पवित्र पर्व है। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र की बहनों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए सदैव अमूल्य है।उन्होंने कहा कि आज जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ विधानसभा क्षेत्र की बहनों ने मुझे राखी बांधी है, उससे मैं अभिभूत हूं। यह स्नेह मेरे लिए किसी अनमोल उपहार से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक बहन के सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली के लिए सदैव उनके साथ खड़ा रहूंगा। बहनों का विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। विधायक ने कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व समाज में भाईचारे, प्रेम और आपसी विश्वास को और मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने सभी बहनों के सुख, समृद्धि, सम्मान और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
बहनों ने जताया आभार
समारोह में शामिल बहनों ने विधायक श्री दीपेश साहू को राखी बांधते हुए कहा कि विधायक द्वारा विधानसभा क्षेत्र की बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाना हम सभी के लिए खुशी और सम्मान का विषय है। विधायक ने जिस आत्मीयता के साथ बहनों का सम्मान किया और स्नेह स्वरूप उपहार भेंट किए, उससे बहनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बहनों ने कहा कि यह आयोजन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करने वाला है। उन्होंने विधायक श्री दीपेश साहू को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर जनसेवा और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्षाबंधन मिलन समारोह के दौरान विधायक कार्यालय में भाई-बहन के स्नेह, अपनत्व और आत्मीयता का सुंदर वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर लक्ष्मी साहू एल्डरमैन सावित्री रजक हेमलता शर्मा पिंकी नेम नेहा वर्मा ममता साहू प्रमिला साहू रीना साहू अनीता शर्मा उमेश्वरी साहू पार्षद नीतू कोठारी पार्षद सिमरन ताम्रकार डॉ दामिन वर्मा सरिता सेन दीपा वर्मा मीनू पटेल शीलू साहू,पूजा देवांगन,हेमलता शर्मा सरस्वती साहू सहित बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।