*बाजार में मौसमी प्राकृतिक सब्जी खेखसी ने दी दस्तक,वैज्ञानिकगुणों से भी भरपूर -धीरेंद्र कुमार वर्मा*

प्रेस विज्ञप्ति
  *बाजार में मौसमी प्राकृतिक सब्जी खेखसी ने दी दस्तक,वैज्ञानिकगुणों से भी भरपूर -धीरेंद्र कुमार वर्मा*  
ग्राम भरुवाडीह कला के कृषक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि वर्षा ऋतु के साथ ही बाजारों में मौसमी प्राकृतिक सब्जी खेखसी ने दस्तक दे दी है। खेखसी को ककोड़ा, कंटोला तथा स्पाइनी गार्ड के नाम से भी जाना जाता है और इसका वैज्ञानिक नाम Momordica dioica है। यह कद्दूवर्गीय परिवार की प्राकृतिक रूप से मिलने वाली सब्जी है, जिसे विशेष रूप से बारिश के मौसम में जंगल, खेतों की मेड़ और आसपास के प्राकृतिक क्षेत्रों में देखा जाता है। खेखसी में फाइबर, विटामिन-C, बीटा-कैरोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम तथा अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसके कारण इसे पौष्टिक मौसमी सब्जी माना जाता है। बाजार में इसकी आवक शुरू होने के साथ ही लोग इसे खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि प्राकृतिक रूप से उपलब्ध होने वाली इस पारंपरिक मौसमी सब्जी का स्वाद और पोषण दोनों इसे वर्षा ऋतु की खास सब्जियों में शामिल करते हैं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3