*आदर्श महाविद्यालय दतरेंगा में उद्यमिता मेला–2026 का सफल आयोजन*

*आदर्श महाविद्यालय दतरेंगा में उद्यमिता मेला–2026 का सफल आयोजन*

*आदर्श महाविद्यालय दतरेंगा में उद्यमिता मेला–2026 का सफल आयोजन*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*आदर्श महाविद्यालय दतरेंगा में उद्यमिता मेला–2026 का सफल आयोजन*
खरोरा, 
 आदर्श महाविद्यालय, दतरेंगा, रायपुर में उद्यमिता, आत्मनिर्भरता एवं नारी उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “उद्यमिता मेला–2026” का सफल आयोजन किया गया। मेले में कुल 36 स्टॉल लगाए गए, जिनमें स्टार्टअप्स, स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय महिला उद्यमियों एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

मेले में विभिन्न प्रकार के उत्पादों एवं नवाचारों को प्रदर्शित किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्थानीय प्रतिभागियों को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने, स्वरोजगार के अवसरों को समझने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विजय अग्रवाल एवं  मयंक अग्रवाल रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. स्वाति दास एवं डॉ. बर्नाली रॉय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के संचालक श्री विवेक सक्सेना का वीडियो संदेश भी प्रदर्शित किया गया।
उद्यमिता मेले में विद्यार्थियों और महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों एवं व्यावसायिक विचारों को प्रस्तुत किया। आयोजन ने प्रतिभागियों को अपने हुनर और नवाचार को बाजार से जोड़ने का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन IQAC समन्वयक श्रीमती श्वेता ओझा, IQAC सदस्य श्रीमती शिखा उमरे, वाणिज्य विभाग से श्रीमती पूजा अग्रवाल एवं IIC Coordinator  सागर सोनी के कुशल समन्वय एवं संचालन में संपन्न हुआ। आयोजन को महाविद्यालय परिवार एवं प्रतिभागियों का उत्साहपूर्ण सहयोग मिला।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3