एक दिवसीय जिला स्तरीय संत गोस्वामी तुलसीदास 529 वां विशाल जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह 23 अगस्त को बेमेतरा में

एक दिवसीय जिला स्तरीय संत गोस्वामी तुलसीदास 529 वां विशाल जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह 23 अगस्त को बेमेतरा में

एक दिवसीय जिला स्तरीय संत गोस्वामी तुलसीदास 529 वां विशाल जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह 23 अगस्त को बेमेतरा में
एक दिवसीय जिला स्तरीय संत गोस्वामी तुलसीदास 529 वां विशाल जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह 23 अगस्त को बेमेतरा में

तुलसी मानस प्रतिष्ठान के सभी आजीवन सदस्य को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा
बेमेतरा""" श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ जिला इकाई बेमेतरा का बैठक श्रीराम मंदिर बेमेतरा में हुई। बैठक में राघवेंद्र श्रीराम जानकी का नमन वंदन जयघोष करने के बाद मटका निवासी दाऊ अंजोर यदुजी को श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात आय व्यय लेखा-जोखा संबंधी चर्चा की गई एवं एक दिवसीय विशाल जिला स्तरीय संत गोस्वामी तुलसीदास महाराज जी का 529 वां जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह रविवार 23 अगस्त 2026, समय सुबह 9 बजे से हरि इच्छा तक श्रीराम मंदिर प्रांगण बेमेतरा में भव्य रूप से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। तुलसी मानस प्रतिष्ठान के आजीवन सभी सदस्य को प्रमाण पत्र तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख एवं अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा । स्वागत समिति के तहसील प्रभारी बेमेतरा देवराम साहू, साजा नेहरू श्रीवास्तव, बेरला पंचराम यादव,नवागढ़ मनहरण लाल साहू एवं दाढ़ी अशोक कुमार साहू शिक्षक,थान खम्हरिया राजकुमार कश्यप, भिंभौरी विनोद कुमार साहू, रुखुम लाल साहू को बनाया गया। मंच संचालन समिति में डॉ रिझन सिंह सेन, तुलाराम साहू शिक्षक, संगीत प्रभारी में पंचराम यादव संतोष साहू अगम दास मानिकपुरी, रमऊ चक्रधारी, श्रीमती दुर्गेश्वरी गोस्वामी, नोहर दास मानिकपुरी, पंजियन एवं लेखन प्रभारी दालचंद साहू शिक्षक, अशोक साहू, रामकुमार साहू एवं कोषाध्यक्ष धनाजी लाल निषाद को बनाया गया एवं भोजन प्रभारी पं. हेमंत त्रिपाठी एवं देवराम साहू को बनाया गया।
बैठक में जिला संरक्षक संत हरिदास महाराज, डॉ रिझन सिंह सेन, जिला अध्यक्ष अनिल रजक, जिला सचिव रामकुमार साहू , बेमेतरा तहसील अध्यक्ष देवराम साहू , रमऊ चक्रधारी खंडसरा, राजाराम साहू, अशोक साहू सेमरिया, रोहित साहू , पं. शिव कुमार पाठक , रामजी पाठक, नारायण पाठक,संतोष साहू, पं. परमेश्वर तिवारी ,तुलसी साहू, गौकरण साहू, राजेश निषाद, राजकुमार लोधी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3