*डॉ. प्रतीक उमरे ने डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल गुप्ता को पदोन्नत होने पर दी शुभकामनाएं*

*डॉ. प्रतीक उमरे ने डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल गुप्ता को पदोन्नत होने पर दी शुभकामनाएं*

*डॉ. प्रतीक उमरे ने डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल गुप्ता को पदोन्नत होने पर दी शुभकामनाएं*
*डॉ. प्रतीक उमरे ने डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल गुप्ता को पदोन्नत होने पर दी शुभकामनाएं*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने नवपदस्थ डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी (दुर्ग शहर) प्रफुल्ल कुमार गुप्ता से दुर्ग कलेक्ट्रेट में सौजन्य भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में अनुभवी,कर्मठ एवं संवेदनशील अधिकारियों की भूमिका जनसामान्य को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।उन्हें विश्वास है कि प्रफुल्ल कुमार गुप्ता अपने अनुभव,कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक दक्षता के बल पर दुर्ग शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा राजस्व एवं जनहित से जुड़े कार्यों का प्रभावी ढंग से संचालन करेंगे।उन्होंने कहा कि दुर्ग शहर के विकास, सुशासन और आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के बीच सकारात्मक समन्वय आवश्यक है।नई जिम्मेदारी के साथ प्रफुल्ल गुप्ता निश्चित रूप से शासन की
 जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल तक पहुंचाने तथा नागरिकों को पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।गौरतलब है कि प्रफुल्ल कुमार गुप्ता को डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदोन्नति उपरांत अनुविभागीय दण्डाधिकारी, दुर्ग (शहर) का दायित्व सौंपा गया है।वे दुर्ग शहर के थाना दुर्ग, मोहन नगर,पद्मनाभपुर एवं जी.आर.पी. क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के अंतर्गत विभिन्न दाण्डिक प्रकरणों का निपटारा करेंगे।इसके अतिरिक्त उन्हें भू-अभिलेख,डायवर्शन,राजस्व,आपदा प्रबंधन,जनदर्शन,शिकायत निवारण,नजूल,लाइसेंस सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रशासनिक शाखाओं का दायित्व भी सौंपा गया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल गुप्ता के सफल एवं जनोन्मुखी कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में दुर्ग शहर में प्रशासनिक कार्यों की गति और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा नागरिकों को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी सेवाएं प्राप्त होंगी।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3