स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल के खिलाफ मूसलाधार बारिश में युवा कांग्रेस ने चक्काजाम कर किया विरोध प्रदर्शन
स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल के खिलाफ मूसलाधार बारिश में युवा कांग्रेस ने चक्काजाम कर किया विरोध प्रदर्शन
दल्ली राजहरा ,
छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की अराजक सरकार द्वारा अलग अलग माध्यम से लोगों को लूटा जा रहा है ।
पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा बिजली बिल में दिए जाने वाली सारी छूट को खत्म कर बिजली की दरों को बढ़ा दिया गया , एवं जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगवाया जाना , जिसमें सामान्य से अधिक बिल आने की लगातार शिकायत है , इन सभी मुद्दों को ले कर डौंडीलोहारा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमति अनिला भेड़िया जी की उपस्थिति में मूसलाधार बारिश में बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी प्रशांत बोकाडे के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने मानपुर चौक पे चक्काजाम कर अपना विरोध प्रदर्शन किया ।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व नपा अध्यक्ष श्री शिबू नायर , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रत्ती राम कोसमा , पूर्व नपा उपाध्यक्ष रवि जायसवाल , विवेक मसीह , संतोष पांडेय , विजय जोगदंड , प्रदीप बबलू,जिलाध्यक्ष प्रत्याशी साजन पटेल ,इंटक युवा अध्यक्ष सनी जायसवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी अशोक श्रीवास्तव , कान्हा टांक,के आशीष , अदीब , प्रशांत राव , शुभम पिपरे एवं साथीगण, जावेद खान , आकाश सिंह , गौतम , तालिब , परितोष हंसपाल , बालोद युवा कांग्रेस से सुमित शर्मा , देवेंद्र साहू , मोनिश पारकर , वैभव
एवं सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित रहे ।
विरोध प्रदर्शन में स्वयं विधायक श्रीमति अनिला भेड़िया ने सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अपना वक्तव्य दिया एवं युवाओं संग मूसलाधार बारिश में चक्काजाम विरोध प्रदर्शन में बैठीं रही ।
जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकाडे ने अपने साथियों को संबोधित करते हुए अब लगातार चरणबद्ध आंदोलन करते रहने की हुंकार भरी , चाहे केंद्र सरकार हो , राज्य सरकार हो या दल्ली राजहरा की निकम्मी सरकार , शासन , प्रशासन के नाकामी के खिलाफ लगातार जनांदोलन का रास्ता अपना कर ही हमारी मांगे पूरी होगी और बेहतर शासन मिलेगा जिसके लिए आने वाले समय में युवा कांग्रेस बहुत से आंदोलन करेगी ।
इसके बाद बिजली बिल कम करना होगा , स्मार्ट मीटर हटाना होगा के नारों से विधायक की उपस्थिति में तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंप कर युवाओं ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया ।।