छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत को किया जा रहा नज़रअंदाज, हर हाल में किया जाए अनिवार्य _लक्ष्मी नारायण वर्मा,

तिल्दा नेवरा
दिलीप वर्मा 
9424211900
 छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत को किया जा रहा नज़रअंदाज, हर हाल में किया जाए अनिवार्य _लक्ष्मी नारायण वर्मा,
कांग्रेसी नेता लक्ष्मी नारायण वर्मा ने एक बयान जारी कर कहा की छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत "अरपा पैरी के धार" का राज्य सरकार द्वारा अनदेखी और अपमान किया जा रहा है, इस गीत को नजर अंदाज किया जा रहा है। इस गीत को छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत घोषित किया गया है जिसे पूरे राज्य में अनिवार्य रूप से पूर्ण रूपेण लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार वंदे मातरम पर अपनी राजनीति कर रहे है, वहीं छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत को ही दरकिनार कर रही है, उन्होंने कहा कि अपनी भाषा, अपनी संस्कृति का सम्मान अपने राज्य में होना चाहिए, लेकिन छत्तीसगढ़ की वर्तमान भाजपा सरकार राजकीय गीत को नजर अंदाज कर छत्तीसगढ़ का अपमान कर रही है जिसके चलते छत्तीसगढ़ियों में आक्रोश है, उन्होंने छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत को अनिवार्य रूप से पूरे प्रदेश में लागू करवाने की मांग की है ताकि छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों का मान बढ़े। छत्तीसगढ़ियों का अपमान न हो। उन्होंने कहा कि राज्य के भाजपा सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए और राज्य के राजकीय गीत का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3