जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा में लहराया 101 फीट का तिरंगा झंडा बना हुआ है आकर्षण का केंद्र।

जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा में लहराया 101 फीट का तिरंगा झंडा बना हुआ है आकर्षण का केंद्र।

जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा में लहराया 101 फीट का तिरंगा झंडा बना हुआ है आकर्षण का केंद्र।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा 
 जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा में लहराया 101 फीट का तिरंगा झंडा बना हुआ है आकर्षण का केंद्र।
जनपद पंचायत के अध्यक्ष टिकेश्वर सोनू मनहरे के नेतृत्व में जनपद पंचायत परिसर को विशेष सजा की गई है इस 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर यहां 101 फीट का तिरंगा झंडा जनपद पंचायत में लहरा रहा है, 101 फीट का पोल लगाकर तिरंगा झंडा लगाया गया है जो शहर व क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बन गया है। आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसका शुभारंभ किया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा के अध्यक्ष टिकेश्वर सोनू मनहरे रहे, उनके कर कमलो से 101 फीट के तिरंगे झंडे का शुभारंभ किया गया।
 यह तिरंगा झंडा काफी दूर से ही लहराते हुए नजर आ रहा है जो पूरी तरह से आकर्षण का केंद्र बन गया है।
 वहीं कार्यक्रम में तिल्दा नेवरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित हुई, साथ ही जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती दुलारी सुरेंद्र वर्मा, सभापति नरसिंह वर्मा, कुंज लाल वर्मा, गीतांजलि घृतलहरे , उत्तरा राम जी निषाद, कुंती दिनेश वर्मा , जनपद सदस्य यशोदा वर्मा, सहित अन्य जनपद सदस्यगण भी उपस्थित हुए।
साथ ही जनपद पंचायत के सीईओ रवी कुमार सहित जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी आदि भी उपस्थित थे।
 यहां पर जनपद अध्यक्ष टिकेश्वर सोनू मनहरे द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया, राष्ट्रगान किया गया, एवं उपस्थित सभी जनों ने 101 फीट के तिरंगे झंडे के लिए जनपद पंचायत के अध्यक्ष टिकेश्वर सोनू मनहरे के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3