*जल आवर्धन योजना के लिए खोदी गई नई सड़क बनी मुसीबत पार्षद पूनम सॉरी ने रिपेयरिंग के लिए सौंपे ज्ञापन*

 नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में जल आवर्धन योजना का कार्य वार्ड वासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसको लेकर आजाद नगर वार्ड क्रमांक 02 की पार्षद पूनम सोरी ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू को ज्ञापन सौंपकर खोदे गए नाली की अविलंब मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

पार्षद पूनम सोरी ने ज्ञापन में लिखा है कि जल आवर्धन योजना के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने के लिए निर्माण एजेंसी द्वारा वार्ड नंबर 02 में प्रवेश द्वार से आंगनबाड़ी केंद्र तक नाली खोदी गई है। पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है, लेकिन खोदी गई नाली को ठीक नहीं किया गया है।
इस प्रकार नाली को खोद कर छोड़ दिए जाने से रास्ता खराब हो गया है तथा लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने में व वृद्ध जनों को चलने में परेशानी हो रही है।

पार्षद ने ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उक्त कार्य का बिल संबंधित एजेंसी को नगर पालिका द्वारा कर दिया गया है, जो कि पूरी तरह अनुचित है, क्योंकि कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। ठेका निविदा में खोदे गई नाली को ठीक करने की शर्त शामिल है।

अतः उन्होंने सविनय निवेदन किया है कि उक्त निर्माण एजेंसी को आदेशित कर खोदे गए नाली को अविलंब ठीक कराया जाए एवं पूर्व की भांति सीसी रोड को बनाया जाए, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3