बेमेतरा:-पंच दिवसीय महामृत्युंजय मंत्र जाप एवं रुद्राभिषेक सहस्रनाम आराधना में विधायक दीपेश साहू हुए शामिल

बेमेतरा:-पंच दिवसीय महामृत्युंजय मंत्र जाप एवं रुद्राभिषेक सहस्रनाम आराधना में विधायक दीपेश साहू हुए शामिल

बेमेतरा:-पंच दिवसीय महामृत्युंजय मंत्र जाप एवं रुद्राभिषेक सहस्रनाम आराधना में विधायक दीपेश साहू हुए शामिल
बेमेतरा:-पंच दिवसीय महामृत्युंजय मंत्र जाप एवं रुद्राभिषेक सहस्रनाम आराधना में विधायक दीपेश साहू हुए शामिल
मेघू राणा बेमेतरा :- बिलासपुर संभाग प्रभारी एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ से जुड़े डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी के निज निवास में सुख-शांति, समृद्धि, आरोग्य एवं जनकल्याण की मंगलकामना को लेकर आयोजित पंच दिवसीय महामृत्युंजय मंत्र जाप, भगवान शिव के रुद्राभिषेक एवं सहस्रनाम आराधना में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू शामिल हुए। विधायक दीपेश साहू ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य की मंगलकामना की।

आचार्य श्री राम प्रताप शास्त्री जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ यह भव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है। आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप, रुद्राभिषेक एवं भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। पंच दिवसीय आयोजन के चलते जेवरा सहित पूरे क्षेत्र में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है।
इस अवसर पर विधायक दीपेशg साहू ने कहा कि भगवान शिव की आराधना हमारी सनातन परंपरा में श्रद्धा, आस्था और लोककल्याण का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी परिवारों के सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन तथा क्षेत्र की उन्नति की प्रार्थना की।

आयोजन में बेमेतरा जिले के साथ-साथ विभिन्न जिलों से श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा आमजन पहुंच रहे हैं। सभी श्रद्धालु भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी ने विधायक दीपेश साहू सहित आयोजन में पहुंचने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से की जा रही शिव आराधना से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण होता है।

पंच दिवसीय आयोजन में महामृत्युंजय मंत्र जाप, रुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन एवं विभिन्न वैदिक अनुष्ठानों के माध्यम से भगवान शिव की आराधना की जा रही है। आयोजन स्थल पर गूंज रहे “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय बना हुआ है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3