रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*श्रीबालाजी दरबार में पार्थिव अभिषेक सम्पन्न*
खरोरा
श्रीबालाजी दरबार में सावन माह के पावन अवसर पर पार्थिव अभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान शिव की आराधना की और पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे से पार्थिव शिवलिंग निर्माण के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधानपूर्वक पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया। इसके पश्चात 11 बजे पार्थिव शिवलिंग का पूजन एवं अभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान शिव के जयकारों से पूरा दरबार भक्तिमय हो उठा।
पूजन-अभिषेक के बाद दोपहर 2 बजे पार्थिव शिवलिंगों का विसर्जन किया गया। विसर्जन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोग एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति, समृद्धि एवं परिवार के मंगल की कामना की। आयोजन के सफल समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।