*विश्व आदिवासी दिवस पर भरुवाडीह कला में सजेगा संस्कृति का रंग, भव्य कलश यात्रा और सुआ नृत्य का होगा आयोजन*
प्रेस विज्ञप्ति
*विश्व आदिवासी दिवस पर भरुवाडीह कला में सजेगा संस्कृति का रंग, भव्य कलश यात्रा और सुआ नृत्य का होगा आयोजन*
भरुवाडीह कला। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी युवा परिषद ग्राम भरुवाडीह कला के तत्वावधान में 9 अगस्त को भव्य कलश यात्रा एवं सुआ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजक समिति के सदस्य योगेश्वर ध्रुव, बलदेव ध्रुव एवं नारायण ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा से होगी। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा तथा दोपहर 2:30 बजे से मोर मयारू सुआ परिवार, भरुवाडीह कला द्वारा आकर्षक सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेखू राम सेन, जनपद सभापति तिल्दा होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि चित्ररेखा सेत कुमार बंजारे, सरपंच ग्राम पंचायत भरुवाडीह कला एवं संतराम कुर्रे, कोटवार होंगे। आयोजन को सफल बनाने में चैन सिंह ध्रुव, भानु ध्रुव, हुलास सिंह ध्रुव तथा शिक्षक मनहरण लाल ध्रुव एवं शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने सहयोग करते हुए क्षेत्रवासियों से विश्व आदिवासी दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन के माध्यम से आदिवासी संस्कृति, परंपरा एवं लोककला को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।