वेंकटेश्वर टॉकीज में ‘दुल्हनिया ले आएगी’ को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

वेंकटेश्वर टॉकीज में ‘दुल्हनिया ले आएगी’ को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

वेंकटेश्वर टॉकीज में ‘दुल्हनिया ले आएगी’ को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
वेंकटेश्वर टॉकीज में ‘दुल्हनिया ले आएगी’ को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
 दर्शकों की पहली पसंद बनी फिल्म
भिलाई.वेंकटेश्वर टॉकीज में प्रदर्शित हिंदी फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म देखने के लिए दर्शकों की अच्छी भीड़ पहुंच रही है। फिल्म में इमोशनल ड्रामा, कॉमेडी और हंसी-मजाक का शानदार मेल देखने को मिल रहा है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म का गीत ‘कर ले शादी, कर ले शादी’ भी दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। दर्शकों का कहना है कि फिल्म मनोरंजन से भरपूर है और परिवार के साथ देखने लायक है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक आकाश आदित्य लामा हैं। फिल्म में अभिनेत्री खुशाली कुमार ने
 शानदार अभिनय किया है। वहीं महेश मांजरेकर ने पिता की भूमिका में प्रभावशाली अभिनय किया है। अभिनेता पियूष मिश्रा का अभिनय भी दर्शकों को पसंद आ रहा है। फिल्म के शो के दौरान प्रशांत कुमार शिरसागर, उषा क्षीरसागर, मनोज ठाकरे, भारती देशमुख, दिलीप शर्मा, ब्रह्मानंद राव सहित हाउसिंग बोर्ड श्री साईं मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। सभी ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए कलाकारों के अभिनय और फिल्म की कहानी की सराहना की। दर्शकों ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक एवं पूरी टीम को शानदार फिल्म के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3