*रिमझिम बारिश के बीच तहसील साहू संघ ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस "रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन"*

*रिमझिम बारिश के बीच तहसील साहू संघ ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस "रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन"*

*रिमझिम बारिश के बीच तहसील साहू संघ ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस "रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन"*
*रिमझिम बारिश के बीच तहसील साहू संघ ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस "रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन"* 

रिमझिम बारिश के बीच देशभक्ति के नारों और तिरंगे की लहर के साथ तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ने 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। सर्व प्रथम समाज के आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा मंदिर में तहसील साहू संघ के अध्यक्ष शीतल साहू के द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।

साहू सदन, नए बस स्टैंड के पास आयोजित इस कार्यक्रम में ध्वजारोहण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण और प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी डौंडी सुरेश कुमार साहू एवं तहसील साहू संघ अध्यक्ष शीतल साहू द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान और समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि माता कर्मा की आरती समाज की मातृशक्तियों द्वारा की गई।

*"एकता टूटी तो 500 साल गुलाम रहे, अब एकजुट रहना होगा" - शीतल साहू*
तहसील अध्यक्ष शीतल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि "देश और समाज में अखंडता बनाए रखने के लिए सामंजस्य और भाईचारे की भावना अति आवश्यक है। मुगलों और अंग्रेजों ने लगभग 500 साल तक हमें गुलाम बनाकर रखा। बहुत मेहनत और कुर्बानी के बाद हमारे पूर्वजों ने देश को आजाद कराया। इस आजादी की लड़ाई में छोटे खुदीराम बोस से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आजाद, लोकमान्य तिलक जैसे अनगिनत शहीद हुए हैं।

उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि जब देश आजाद हुआ तो लोग 'अंग्रेजों भारत छोड़ो, हिंदुस्तान हमारा है' का नारा लगाते हुए रैली निकाल रहे थे। किनारे खड़े एक अंग्रेज हंस रहा था। दूसरे ने पूछा तो उसने कहा - 'आज ये एक होकर लड़ रहे हैं, अगर 500 साल पहले भी ऐसे एक होते तो हम यहां राज ही न कर पाते।' उनकी ये बातें आज भी हमें सोचने पर मजबूर करती हैं। 
आज हमें जाति, पार्टी और ऊंच-नीच का भेद भूलकर एक होना होगा। अगर आज हम बंटे रहे तो फिर कोई दूसरी ताकत हमारे देश और समाज पर कब्जा कर लेगी। इसलिए सावधान रहना होगा और देश-समाज को मजबूत बनाना होगा। हमारी युवा पीढ़ी को संस्कार और संस्कृति से जोड़ना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।"

 *"युवा ही राष्ट्र निर्माता हैं" - SDM सुरेश साहू*
मुख्य अतिथि SDM सुरेश कुमार साहू ने रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजन पर अध्यक्ष शीतल साहू और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि "आज के युग का आधार युवा वर्ग है। जिस राष्ट्र के युवा देश की एकता और रक्षा के लिए आगे आते हैं, वह राष्ट्र मजबूत होता है। आज हमारी संस्कृति को बचाने की पूरी जिम्मेदारी युवाओं पर है। तहसील साहू संघ की युवा टीम ने रक्तदान जैसे महादान का आयोजन कर साबित कर दिया कि वे समाज के लिए समर्पित हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा का भाव बढ़ता है।"

*GM राजहरा माइंस नंद किशोर साहू* ने कहा कि "समाज के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाकर नाम रोशन किया है। पूर्वांश साहू, देव प्रकाश, रोशनी साहू और डॉ. उज्जवल साहू बधाई के पात्र हैं। उम्मीद है समाज के अन्य बच्चे भी इनसे प्रेरणा लेकर देश-दुनिया में समाज का नाम ऊंचा करेंगे। शिक्षा ही समाज की तरक्की की कुंजी है।"

*पूर्व अध्यक्ष युवराज साहू* ने कहा कि "बहुत संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली। इसमें बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों के साथ माताओं-बहनों ने भी कुर्बानी दी। इसे बनाए रखने के लिए हमें पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाने होंगे, जल का संरक्षण करना होगा और स्वच्छता पर ध्यान देना होगा। इन्हीं तीन स्तंभों पर हमारा भविष्य टिका है।"

*"ज्ञान का उपयोग देश-सेवा में हो" - पूर्वांश साहू* 


सम्मानित छात्र पूर्वांश साहू ने कहा कि "देश आजाद तो हो गया लेकिन स्वतंत्रता का असली महत्व हमें समझना होगा। मैंने 98% अंक लाए लेकिन क्या इसे माथे पर लगाकर चलूंगा? बेहतर है कि जिस ज्ञान से ये अंक मिले उसे समाज और देश के काम में लाऊं। स्वामी विवेकानंद कहते थे - ज्ञान वही है जो चरित्र बनाए। अगर ज्ञान से चरित्र नहीं बनता तो वो ज्ञान व्यर्थ है।"

*प्रतिभा का हुआ सम्मान*
 
दसवीं में प्रथम कृष्ण कुमार साहू पिता खिलानंद साहू द्वितीय ख्याति साहू पिता संतोष साहू 
12वीं में प्रथम कुणाल साहू पिता ओंकार साहू द्वितीय तनीषा साहू पिता वीरेंद्र साहू एम डी रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर उज्जवल साहू पिता घनश्याम साहू 
निट क्वालीफाई पूर्वांश साहू पिता वीरेंद्र साहू सी ए रोशनी साहू पिता लिखन राम साहू एल एल बी
देव प्रकाश साहू मां द्रोपदी साहू पिता खोमेश्वर साहू जो कि वर्तमान में हाइकोर्ट बिलासपुर (छ ग़ ) जिला एवं सत्र न्यायलय, दुर्ग में कार्यरत हैं सभी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

*महादान: 47 यूनिट रक्तदान*


द्वितीय सत्र में रक्तदान शिविर और महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा। रक्तदान शिविर का उद्धघाटन मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा किया गया किया । इसमें विभिन्न समाज की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। 47 यूनिट रक्तदान हुआ। सभी रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा प्रमाण पत्र और हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 50 महिलाओं ने महिला विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया । साथ ही मशीन के द्वारा शरीर की अनुवांशिक जांच 60 लोगों के द्वारा करवाया गया ।

राजेश कुमार साहू सचिव तहसील साहू संघ ने भी रक्तदान किया है उन्होंने बताया कि अब तक वे 12वीं बार रक्त दान कर चुके हैं।

समापन के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू ने कहा कि "हमारे युवा रक्तदान जैसे महादान में आगे आ रहे हैं, ये गर्व की बात है। समाज के हर कार्यक्रम में ऐसा आयोजन होना चाहिए।"

कार्यक्रम का संचालन गोविंद राम साहू ने किया और आभार धनराज साहू ने व्यक्त किया। आयोजन में 15 परिक्षेत्रों के पदाधिकारी, महिला, न्याय और युवा प्रकोष्ठ का सहयोग रहा।

--

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3