रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प कलश वंदन अभियान आयोजित*
खरोरा
। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय समरसता संकल्प कलश वंदन अभियान का आयोजन जिला रायपुर ग्रामीण द्वारा नगर आरंग के रविदास नगर स्थित रविदास भवन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न मंडलों में पवित्र कलश का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व खरोरा नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और समरसता का संदेश प्रसारित करना है। सभी मंडलों में पवित्र कलश वितरित कर समाज को जोड़ने तथा गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित रहे। साथ ही गुरु खुशवंत साहेब, नवीन अग्रवाल, ध्रुव कुमार मिर्धा, श्याम कुमार नारंग, संदीप जैन, संतोष शुक्ला, श्रीमती ललिता वर्मा एवं बुद्धेश्वर वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
नगर पंचायत खरोरा के पार्षदगण पंचराम यादव, जय प्रकाश वर्मा एवं तामेश्वर मरकाम ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से गुरु रविदास जी के समरसता, समानता और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।