टेट परीक्षा के मुद्दे पर प्रदेश भर शिक्षक आंदोलित होने तैयार!
-------------------रायपुर/केन्द्र सरकार की मनमानी एवं सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट)की अनिवार्यता अर्हता रखना अव्यावहारिक व असंगत है जिसके लिए प्रदेश स्तर पर शिक्षक सांझा मंच गठित कर चरण बध्द आन्दोलन करने का एलान किया गया है जो तृतीय स्तरीय कार्य योजना तैयार कर लिया गया है प्रथम चरण में 22अगस्त को ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं
29अगस्त को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन और 30अगस्त को प्रदेश स्तरीय मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री का घेराव करेंगे यह चरण बध्द आन्दोलन पुरे छत्तीसगढ़ के 33जिला मुख्यालय में एक साथ रैली व ज्ञापन कार्य क्रम आयोजित किया जाएगा •शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री रवीन्द्र राठौर व कार्यकारी अध्यक्ष श्री अश्विनी कुर्रे प्रदेश
सलाहकार सदस्य श्री रंजीत बनर्जी एवं सर्व शिक्षक संघ से प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप पांडेय तथा नवीन शिक्षक संघ से प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास राजपूत श्री चंद्र प्रकाश तिवारी प्रदेश प्रवक्ता श्री वीरेन्द्र यादव प्रदेश सह मीडिया प्रभारी लोगों से लगातार ब्लॉक व जिला मुख्यालयों में सघन दौरा कर शिक्षकों को आन्दोलित हेतु प्रेरित कर रहे हैं उक्त आशय की जानकारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री वीरेन्द्र यादव ने दी है