तिल्दा नेवरा
दिलीप वर्मा
9424211900
*छग पशुधन मित्र संघ के संरक्षक संत श्री बालक दास महाराज जी के जन्मदिन पर संघ ने बधाई दिए*
पशुधन विकास विभाग में कार्य आधारित मानदेय पर कार्य करने वाले छग पशुधन मित्र संघ ने छग गौसेवा आयोग के संरक्षक संत श्रीराम बालक दास महाराज जी के जन्मदिन पर कौशल्या धाम में जाकर 51 दीप ज्योत प्रज्वलित करके जन्म दिवस पर बधाई दिए । छग पशुधन मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राजपूत के नेतृत्व में प्रदेश के पदाधिकारी जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा जी सचिव पुष्पकांत शर्मा जी कोषाध्यक्ष धर्मेश अटनागर जी प्रवक्ता ज्ञानी राम यादव जी रतन तारम जी खेमचंद भुवार्य जी आत्माराम चंद्रवंशी जी रामू राम यादव जी सुरेश जूरेसिया.जी इन सभी संघ के सदस्य ने महाराज जी को बताया कि छग में गौ धाम योजना धरातल में भी आ गया है पर जिस तरह से अभी तक से प्रारंभ हो जाना चाहिए वो नहीं हो पा रहा है । साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राजपूत जी ने कहा कि एक निश्चित मासिक मानदेय हमारे कार्यकर्ता को मिले क्योंकि 26 वर्ष से पशुधन विकास विभाग में कार्य तो कर रहे है पर हमें कार्य आधारित मानदेय ही मिलता है जो हर माह भी प्राप्त नहीं हो पाता । विभाग का सभी प्रकार का कार्य हमारे द्वारा किया जा रहा है । हमारी संघ चाहता है कि सम्मान जनक एक निश्चित मासिक मानदेय मिले ।
अभी 30/7/26 को माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी से मुलाकात भी एक निश्चित मासिक मानदेय के लिए मुलाकात किए थे जिन्होंने तत्काल पशुपालन मंत्री श्री रामविचार नेताम जी को भेजा गया । हमारी संघ को भी खुशी हुआ कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी ने तत्काल संज्ञान लिया। आज जिला मोहला मानपुर से आए कार्यकर्ता ने अपनी छग पशुधन मित्र संघ में सदस्यता पत्र महाराज जी के सामने भरा और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राजपूत जी को सदस्यता फार्म सौंपा गया । साथ ही आज महाराज जी के जन्मदिवस पर छग पशुधन मित्र संघ ने भी कौशल्या धाम में वृक्षारोपण किया गया ।