रेलवे स्टेशन के विभिन्न मांगों को लेकर राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने रेल मंत्री से मुलाकात कर दी ज्ञापन।

तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा 
9424211900
 रेलवे स्टेशन के विभिन्न मांगों को लेकर राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने रेल मंत्री से मुलाकात कर दी ज्ञापन।
 तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन में विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज एवं अमृत भारत योजना अंतर्गत सुस्त कार्य को तेज गति से प्रारंभ करने सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा के द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया है।
 बता दें तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन में विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज की मांगों को लेकर तिल्दा नेवरा के भाजपा नेता दीपक शर्मा ने विभिन्न नेताओं को पत्र लिखकर इस संबंध में अवगत करवाया था, उन्होंने राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा से भी मुलाकात कर उन्हें भी लिखित आवेदन दिया था, जिस संबंध में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा द्वारा रेल मंत्री से मुलाकात कर उन्हें अवगत करवाया व मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर मांगों को जल्द पूर्ण करने निवेदन की है।
 आज शुक्रवार सुबह 8:30 बजे राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने हमसे दूरभाष पर बातचीत करते हुए बताई की छत्तीसगढ़ से संबंधित विभिन्न मांगों को उच्च सदन में रखना उनकी पहली प्राथमिकता है, उन्होंने कहा की रेलवे को तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन से बहुत ज्यादा आय होती है उसके बावजूद विकास कार्यों में यह रेल्वे स्टेशन पिछड़ा हुआ है, तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन के विभिन्न मांगों व सुझावों को लेकर रेल मंत्री से मुलाकात कर लिखित आवेदन दिया गया है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3