बेमेतरा:-देवरबीजा की 55 बेटियों को मिली ‘सरस्वती’ की सौगात, विधायक दीपेश साहू ने कहा—शिक्षा की राह में साइकिल बनेगी आत्मनिर्भरता की सवारी

बेमेतरा:-देवरबीजा की 55 बेटियों को मिली ‘सरस्वती’ की सौगात, विधायक दीपेश साहू ने कहा—शिक्षा की राह में साइकिल बनेगी आत्मनिर्भरता की सवारी

बेमेतरा:-देवरबीजा की 55 बेटियों को मिली ‘सरस्वती’ की सौगात, विधायक दीपेश साहू ने कहा—शिक्षा की राह में साइकिल बनेगी आत्मनिर्भरता की सवारी
बेमेतरा:-देवरबीजा की 55 बेटियों को मिली ‘सरस्वती’ की सौगात, विधायक दीपेश साहू ने कहा—शिक्षा की राह में साइकिल बनेगी आत्मनिर्भरता की सवारी
मेघू राणा बेमेतरा/देवरबीजा। बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने, विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत पीएम श्री शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, देवरबीजा में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू अपनी धर्मपत्नी तरुणा साहू के साथ शामिल हुए। इस दौरान कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 55 पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। साइकिल प्राप्त करते ही छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बलराम पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि, हेमलाल पांडु देवांगन, सरपंच महामंत्री देवरबीजा मंडल, नीरज राजपूत, जनपद सदस्य, सोसायटी अध्यक्ष संजीव तिवारी, राजेश पटेल एवं सुखेन यादव, अध्यक्ष युवा मोर्चा मंडल देवरबीजा उपस्थित रहे।

साइकिल आवागमन का साधन ही नहीं, बेटियों के सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम : दीपेश साहू
विधायक दीपेश साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है। इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें विद्यालय तक सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से विद्यालय आने वाली अनेक छात्राओं को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में साइकिल उनके लिए केवल आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम है।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं जनप्रतिनिधियों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में कोमल देवांगन, ठाकुर राम निर्मलकर, राजकुमार राजपूत, सुखी साहू, देवलाल साहू, वीरबहादुर सेन, फलेश मधुकर, दिलीप विश्वकर्मा, राजेश पटेल, निर्मल टंडन, संतोष देवांगन, महावीर देवांगन, रामेश्वर देवांगन, प्राचार्य सविता तिवारी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

इसके अलावा हीरा लाल साहू, बीरेंद्र कुमार देवांगन, दिनेश कुमार तिवारी, स्वाति एस. रॉय, बी. राधाम्मा, श्वेता द्विवेदी, रंजीता ध्रुव, सुनीता गुप्ता, दीनानाथ साहू, महेश कुमार निषाद, राधिका साहू, बम्लेश्वरी देवांगन, लैब्रिना कुमार ला, मंजूषा चंद्राकर, किरण सिन्हा, मनीषा ठाकुर, शकुन देवांगन, साधना यादव, वर्षा ठाकुर, हर्ष वैष्णव, खुशबू ठाकुर, सुगंधा राजपूत, नूतन देवांगन, नीलेश कुमार साहू, जयंत चटर्जी, वीणा साहू, गरिमा पांडेय, सिमरन, काजल कुमारी एवं विबिन सैम सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं ने शासन की इस योजना के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और पढ़ाई के लिए उनका उत्साह भी बढ़ेगा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3