*विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित*

*विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित*

*विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित*
खरोरा। 
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गनियारी के प्रधान पाठक पद से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक तुकाराम चंद्राकर के विदाई एवं सम्मान समारोह के साथ व्याख्याता श्रीमती रीना राजपूत एवं संदीप साहू के स्थानांतरण पर विदाई एवं सम्मान समारोह सेजस विद्यालय गनियारी में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुलारी सुरेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा, शिव शंकर वर्मा, जनपद सदस्य, गनियारी की सरपंच श्रीमती संतोषी राजेंद्र निर्मलकर, उपसरपंच कुमारी वर्मा सहित तीनों शाला प्रबंधन समितियों के अध्यक्ष श्यामलाल साहू एवं बिहारी लाल साहू उपस्थित रहे। गांव के वरिष्ठ नागरिक खुबीराम वर्मा, धनेंद्र वर्मा, ढाल सिंह यादव एवं ओंकार प्रसाद साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
सेवानिवृत्त शिक्षक श्री तुकाराम चंद्राकर के मित्रगण फणींद्र भूषण पटेल, बी.के. नायक, सुरेंद्र नायक, भगवती प्रसाद वर्मा, आसाराम वर्मा, चिंताराम वर्मा, राम नारायण वर्मा, रामकुमार वर्मा एवं माधव प्रसाद साहू ने उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ एवं सुखद जीवन तथा जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
वक्ताओं ने चंद्राकर के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने गणित विषय के शिक्षण को नई दिशा दी। उनके मार्गदर्शन में पढ़े अनेक विद्यार्थी आज डॉक्टर, पुलिसकर्मी, शिक्षक, सैनिक एवं विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में अच्छे पदों पर कार्यरत हैं। ग्रामीणों में भी उनके प्रति विशेष सम्मान एवं उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की सूत्रधार सेजस विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती के.एल. टोप्पो रहीं। संकुल की ओर से पीकरीडीह के प्रधान पाठक अमित साहू, मटियाडीह से सतीश रात्रे एवं मुड़पार से श्रीमती उत्तरा बंजारे उपस्थित रहीं। संकुल एवं सेजस विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
अंत में तिवारी सर द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। समारोह में ग्रामीणों एवं शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक श्री चंद्राकर तथा स्थानांतरित शिक्षकों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3