*सेवा सुरक्षा पदयात्रा निकाल सहायक शिक्षकों ने जताया आक्रोश*
*छ. ग. सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई तिल्दा के तत्वावधान में आज अगस्त क्रांति कार्यक्रम के तहत बरसते पानी में भी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा सेवा सुरक्षा पदयात्रा निकाली गई। जनपद कार्यालय परिसर में लंबे समय तक धरना प्रदर्शन करने के पश्चात् विशाल रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों आंदोलनकारी, क्रांतिकारी शिक्षक शिक्षिकाएं भागीदार बने, विशाल रैली के द्वारा दोपहर 3 बजे अनुविभागीय अधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया।*
*इस अवसर पर जिला पदाधिकारीगण, ब्लॉक इकाई तिल्दा के समस्त कार्यकारिणी और सम्माननीय सदस्यों का इस विपरीत मौसम में भी इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर और अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत कर कार्यक्रम को पूर्णतः सफल बनाने के लिए मै हृदय से धन्यवाद, आभार प्रकट करता हूं।*