रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*रूपकुमारी चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर रश्मि वर्मा ने दी बधाई*
खरोरा
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती रश्मि वर्मा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
श्रीमती रश्मि वर्मा ने कहा कि रूपकुमारी चौधरी जी का संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता सर्वविदित है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी होगा।
उन्होंने कहा कि रूपकुमारी चौधरी जी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य और मजबूती से किया जाएगा।
रश्मि वर्मा ने पुनः श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना की।