सरोरा स्कूल की बेटियों का राज्य स्तरीय कुश्ती में दबदबा, किरण और गीतेश्वरी ने जीता रजत पदक

सरोरा: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरोरा की छात्राओं ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मिडिल स्कूल की छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल के दम पर दो रजत पदक (Silver Medals) अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में कु. किरण साहू ने 46 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन दांव-पेंच दिखाते हुए रजत पदक जीता। वहीं कु. गीतेश्वरी ने 54 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।
छात्राओं की इस बड़ी उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य संजीव देवगण, प्रधान पाठक पी. एन. वर्मा, संकुल समन्वयक अनिल साहू और खेल शिक्षिका अंजलि मैडम ने खिलाड़ियों को बधाई दी। विद्यालय परिवार ने खेल शिक्षिका के मार्गदर्शन और छात्राओं की कड़ी मेहनत की सराहना की।
इस अवसर पर लक्ष्मी साहू मैडम, अरविंद सर, राकेश सर, सैलानी मैडम सहित पूरे स्कूल स्टाफ ने दोनों बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। विद्यालय में छात्राओं की इस सफलता पर खुशी की लहर है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3