*शिक्षा के अधिकार का संदेश लेकर समुदाय तक पहुंचे नन्हे कदम, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में निकली 'आओ स्कूल चले हम' जागरूकता रैली*

प्रेस विज्ञप्ति 
 *शिक्षा के अधिकार का संदेश लेकर समुदाय तक पहुंचे नन्हे कदम, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में निकली 'आओ स्कूल चले हम' जागरूकता रैली* 
खुशहाल बचपन परियोजना, कारितास इंडिया के तत्वावधान में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया द्वारा "आओ स्कूल चले हम" जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने किया। रैली में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए "हर बच्चे का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है" तथा "हर बच्चा स्कूल जाएगा, तभी देश आगे बढ़ पाएगा" जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से अभिभावकों एवं
 ग्रामीणों को प्रत्येक बच्चे का नियमित विद्यालय में प्रवेश एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा विद्यालय से वंचित बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश दिया। रैली के दौरान समुदाय को शिक्षा के अधिकार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शत-प्रतिशत नामांकन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन के साथ शिक्षक तारकेश्वर कुमार धीवर एवं भारती तांती की सक्रिय भूमिका रही। खुशहाल बचपन परियोजना की ओर से परियोजना समन्वयक रुकसाना खान, कम्युनिटी एजुकेटर सरिता मधुकर एवं कुसुमलता साहू तथा अकादमिक मेंटर दामिनी वर्मा ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा का अधिकार पहुँचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे जनजागरूकता अभियान विद्यालय एवं समुदाय के बीच मजबूत समन्वय स्थापित कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3