तिल्दा नेवरा शहर क्षेत्र में अवैध प्रवासी, संदिग्ध लोगों, किरायेदारों की पहचान के लिए आज से पुलिस सत्यापन कार्य।

तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा 
9424211900

तिल्दा नेवरा शहर क्षेत्र में अवैध प्रवासी, संदिग्ध लोगों, किरायेदारों की पहचान के लिए आज से पुलिस सत्यापन कार्य।
तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे से पुलिस थाना तिल्दा नेवरा के प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में अवैध प्रवासी, संदिग्ध लोगों की पहचान हेतु एवं किरायेदारों का सत्यापन कार्य किया गया, बता दे तिल्दा नेवरा औद्योगिक क्षेत्र हैं छोटे-बड़े कई उद्योग संचालित हो रहे हैं जहां पर बाहरी मजदूरों का अधिकारियों का जमवाड़ा है लेकिन किसी का भी पुलिस सत्यापन नहीं हुआ था,।
 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन के बाद थाना में ऐसे लोगों का सत्यापन कार्य किया जा रहा है।
 गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे से पुलिस थाना तिल्दा नेवरा में सत्यापन के लिए लाइन लगी हुई थी,थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी खुद खड़े होकर सत्यापन कार्य करवा रहे थे।
 सर्वप्रथम विभिन्न प्लांटो में कार्य करने वाले लोगों का सत्यापन किया जा रहा है जो की तिल्दा नेवरा शहर में किराए के मकान पर रहते हैं, ऐसे लोगों के सत्यापन कार्य किया जा रहा है। बताया गया कि इसमें अवैध प्रवासी एवं संदिग्ध लोगों की भी पहचान एवं किरायेदारों का सत्यापन के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देशन से यह कार्य किया जा रहा है।
वहीं प्रभारी रमाकांत तिवारी ने तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र के मकान मालिकों से अपील की है कि अपने घरों पर रहने वाले किरायेदारों की सूची नेवरा थाना में जमा कराकर उनका पुलिस सत्यापन जरूर करवा जाए, किरायेदारों की पूरी जानकारी थाने में होनी चाहिए।
 थाना प्रभारी ने कहा कि अगर किराएदारो की जानकारी छिपाई गई या नहीं दी गई तो मकान मालिकों के खिलाफ भविष्य में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3