*प्रधानमंत्री के "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान" से जुड़ेगा राजयोग भवन बिलासपुर*

*प्रधानमंत्री के "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान" से जुड़ेगा राजयोग भवन बिलासपुर*

*प्रधानमंत्री के "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान" से जुड़ेगा राजयोग भवन बिलासपुर*
प्रेस विज्ञप्ति सादर प्रकाशनार्थ 

*प्रधानमंत्री के "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान" से जुड़ेगा राजयोग भवन बिलासपुर*
बिलासपुर, 31 जुलाई 2026। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा देशभर में संचालित दस करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान को नई गति प्रदान करते हुए भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान" का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ करेंगे। इस महाअभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ के देशभर में संचालित लगभग छह हजार सेवाकेन्द्रों तथा पचास हजार राजयोग शिक्षा एवं मूल्य शिक्षा पाठशालाओं में एक साथ विभिन्न जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसी क्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बिलासपुर की मुख्य शाखा, टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन द्वारा भी 2 अगस्त से विशेष नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ की जाएगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं संस्कारवान जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
राजयोग भवन की सेवाकेंद्र संचालिका बीके स्वाति दीदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का आधार स्वस्थ, सशक्त एवं चरित्रवान युवा हैं। यदि युवा वर्ग नशे जैसी सामाजिक बुराई से मुक्त रहेगा तो वह अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण, परिवार के उत्थान और समाज की प्रगति में कर सकेगा। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि उसके परिवार, सामाजिक जीवन, आर्थिक स्थिति तथा नैतिक मूल्यों को भी कमजोर कर देता है। इसलिए नशा मुक्ति केवल एक स्वास्थ्य अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण का अभियान है।
बीके स्वाति दीदी ने बताया कि राजयोग भवन द्वारा पिछले कई वर्षों से नशा मुक्ति जनजागरण अभियान संचालित किया जा रहा है। नाश मुक्ति रथ, प्रदर्शनी, राजयोग मेडिटेशन, आध्यात्मिक ज्ञान तथा सकारात्मक जीवन मूल्यों के माध्यम से हजारों लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यसनों से मुक्ति प्राप्त कर अपने जीवन को नई दिशा दी है। बीके स्वाति दीदी ने कहा कि केवल बाहरी प्रतिबंधों से नहीं, बल्कि आंतरिक आत्मबल, आत्मसम्मान और आध्यात्मिक सशक्तिकरण से स्थायी रूप से नशे की आदत को छोड़ा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान से यह अभियान जन-जन तक पहुंचेगा तथा समाज में नशा मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक प्रभावी जनआंदोलन का रूप लेगा। बिलासपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत नशा मुक्ति प्रतिज्ञा, राजयोग मेडिटेशन सत्र, जागरूकता व्याख्यान, युवा संवाद, विद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रेरक कार्यक्रम, सामाजिक संस्थाओं के साथ जनसंपर्क अभियान तथा विभिन्न वर्गों के लिए विशेष प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बीके स्वाति दीदी ने नगरवासियों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों, अभिभावकों एवं विशेष रूप से युवाओं से इस महाअभियान में सक्रिय सहभागिता का आग्रह करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि स्वयं नशामुक्त रहने का संकल्प ले और कम से कम एक अन्य व्यक्ति को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करे, तो एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं संस्कारित समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश का युवा शारीरिक, मानसिक, नैतिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त होगा। इसी उद्देश्य को लेकर ब्रह्माकुमारीज़ का यह राष्ट्रव्यापी अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनेगा।
ईश्वरीय सेवा में,
बीके स्वाति
राजयोग भवन, बिलासपुर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3