रक्त की कमी को दूर करने 19 जुलाई को दल्लीराजहरा में लगेगा 'विशाल रक्तदान शिविर', रक्तवीरों को मिलेगा हेलमेट

दल्लीराजहरा। क्षेत्र में रक्त की कमी को देखते हुए और मानव सेवा की भावना के साथ 'डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउंडेशन डीबी ग्रुप दल्लीराजहरा' द्वारा आगामी 19 जुलाई 2026, दिन रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था ने शहर और आसपास के सभी नागरिकों से इस महादान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है ताकि जरूरतमंदों के लिए रक्त की कमी को दूर किया जा सके।

रक्तदान के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश

इस शिविर की खास बात यह है कि संस्था द्वारा रक्तदाताओं (रक्तवीरों) को न केवल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उन्हें एक-एक हेलमेट भी उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य रक्तदान के साथ-साथ लोगों को जीवन रक्षा के प्रति जागरूक करना भी है।

शिविर से जुड़ी मुख्य जानकारियां:

  • दिनांक: 19 जुलाई 2026 (रविवार)
  • समय: सुबह 09:30 बजे से शाम 07:00 बजे तक
  • स्थान: शहीद ब्लड सेंटर, शहीद अस्पताल के पास, दल्लीराजहरा
  • आयोजक: डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउंडेशन डीबी ग्रुप, दल्लीराजहरा
  • संपर्क सूत्र (अधिक जानकारी के लिए): 7566311162
  • संस्था की अपील: "इंसानियत ही हमारा धर्म है, मानव सेवा ही माधव सेवा है।" आपका एक यूनिट रक्त किसी को नया जीवन दे सकता है। स्वस्थ नागरिक आगे आएं और इस महादान का हिस्सा बनें।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3