बेमेतरा:-जुड़वास उत्सव समिति देवकर ने डीआईजी से सौजन्य मुलाकात किया ।
मेघू राणा बेमेतरा/देवकर --जुड़वास उत्सव समिति देवकर के सदस्यों ने श्रीमान रामकृष्ण साहू जी पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू महोदय बेमेतरा से सौजन्य मुलाकात कर मां शीतला की जुड़वास मनाएं जाने के संबंध में चर्चा कर आने के लिए आमंत्रित किए और कार्यक्रम दिनांक 09/07/2026 दिन गुरुवार को मनाया जाएगा जिसमें लगभग पचास हजारों की संख्या में लोग मौजूद होकर कार्यक्रम का आनंद लेते हैं और मां शीतला से अपनी मन्नतें मांगते जो मां शीतला पूर्ण करती जिसमें शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु पुलिस बल के लिए निवेदन किए जिसको स्वीकार कर पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय जी ने अधिक संख्या में पुलिस बल भेजने की बात कही सौजन्य मुलाकात करने वाले में जुड़वास उत्सव समिति के सदस्यगण संजय सपहा, राधे ढीमर , दिनेश साहू, अजय सपहा , धर्मेंद्र पटेल , राकेश पांडेय, प्रकाश ढीमर , कुंजलाल साहू , सनत साहू उपस्थित रहे।